हां, मैं मरीज हूं
काफी गरीब हूं
डाक्टर के करीब हूं
फिर भी मरीज हूं
रोज अस्पताल का
लगाता हूं चक्कर
कमीशन के लिए
डाॅक्टर करते जांच
रिपोर्ट देख बताते है
बीमारी है कुछ खास
इलाज में लाखों रुपए लगेंगे,
आप कहिए तो, हाथ लगायेंगे
वरना खाली हाथ आपस जायेंगे।
जांच और इलाज में
मैं हो गया हूं फक्कड़
अब बंद कर दिया हूं सक्कर
इलाज के बेटे से रोज होती है टक्कर
फिर भी डाक्टर के करीब हूं
हां, मैं मरीज हूं।
पंचदेव
0 Comments