रोज काम की पीछे
हम भाग रहे हैं ,
दिन के बदले
रात को जाग रहे हैं।
टहलने के समय
सोते हैं देर तक
नींद खुलने पर
धूप रहती हैं बेड तक
सुखी जीवन की चाह में
फैशन की राह में
बीमारियों का आमंत्रण
हम खुद दे रहे हैं,
प्रकृति से हो रहे दूर और
सिगरेट धुक रहे हैं।
स्वस्थ जीवन के लिए
दिनचर्या बदलना होगा
मांसाहार को छोड़
शाकाहार अपनाना होगा
रोज व्यायाम करना होगा
कुछ सैर भी करना होगा
लंबी उम्र के लिए रोज
ध्यान भी करना होगा ।
पंचदेव कुमार , 27 अप्रैल 2024
[29/4/2024, 00:01]
0 Comments