Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हक की लड़ाई

हक की लड़ाई ........................................... हक की लड़ाई में जल रहा देश बंद रूम में बैठ नेता खेल रहे चेस जिसने वोट देकर बनाई सरकार उनके बच्चों पर ही दर्ज हो रहा केस नीट पेपर लीक में सेटर हैं सेफ हर परीक्षा मानों हो रही हैं फेक नाकामी छुपा कुर्सी संभाले हैं नेता और इनके इशारों पर लाठियों से पिटा रहे हैं किसानों के बेटा ये सरकार हो गई है बेलगाम हर मुद्दों पर लगाती है झंडुबाम शिक्षा व स्वास्थ्य से कोई मतलब नहीं चुप चाप बदल रही योजनाओं का नाम अब जनता का विश्वास भी उठ गया है छात्रों के सब्र का बांध भी टूट गया है, पर उनकी आवाज सुनाई नहीं देती इन्हें लगता है जनता से नाता भी टूट गया है. देश में अगला चुनाव खास होगा शिक्षा व बेरोजगारी का मुद्दा जनता के पास होगा चहुंओर बहेगी सत्ता बदलने की हवा निरंकुश सरकार का सूपड़ा साफ होगा. पंचदेव कुमार

Post a Comment

0 Comments