चार सौ पार के नारे
बेकार हुए मोदी प्यारे
241 सीटों पर सिमट कर
2024 में हाथ मलते रहे गये प्यारे
काउंटिंग से पहले गोदी मीडिया
भी एग्जिट पोल दिखा रही थी
चुनवा के बाद मोदी की कीमियां
भी खुलकर बता रही थी।
पीएम मोदी हिंदू मुस्लिम कर
देश में नफरत फैलाते रहे
महीनों जलता रहा मणिपुर
खुद को योग्य नेता बताते रहे।
लोकतंत्र को कुचलकर
संविधान बदलने चले थे
सब देख रही थी जनता
इतिहास बदलने चले थे।
अयोध्या में राम मंदिर बना
देश को ठगने चले थे
मुफ्त में अनाज देकर, फिर
जनता को छलने चले थे।
बेरोजगारी और महंगाई के
मुद्दे लोस चुनाव में पीछे थे
हिंदू राष्ट्र बनाने सहित कई
मुद्दे हर चुनाव में आगे थे।
जनता ने लोकतंत्र की
ताकत मोदी को बता दिया
मूर्ख समझने वाले पीएम को
दिल्ली सिंहासन से हटा दिया।
जनता ने संविधान को बचा लिया
पक्ष व विपक्ष को फिर बता दिया
गर पांच साल विकास किया, तो
दिल्ली की कुर्सी तुम्हारी है प्यारे
अगर ज्यादा लोभ में फंसे, तो
हट कुर्सी से, यह हमारी है प्यारे।
✒️ पंचदेव कुमार
8/6/2024, 09:46
0 Comments