आइए हम सब
मिलकर संकल्प करें
दहेज लेना और देना
खुद से बंद करें।
लोग दहेज लेकर बेटे को
बेच देते हैं,
सच कहूं, तो अपना
ईमान भी बेच देते हैं।
आइए हम सब
संकल्प करें
आज से ही
देहज लेना बंद करें।
बेटी की शादी में अगर
देहज नहीं देना है, तो
बेटे की शादी में भी दहेज
नहीं लेना है।
देहज प्रथा
समाज के लिए
कुरीति है
बेटी वालों के लिए ही
बनी यह नीयती है।
बेटियों के जलने से
बचाने के लिए
दहेज प्रथा बंद करनी होगी
स्वस्थ समाज निर्माण के लिए
बेटा-बेटी को समान शिक्षा देनी होगी।
पिता को भी
दहेज के रुपये से
बेटियों के पढ़ना होगा,
किसी तरह हर क्षेत्र में
आगे बढ़ना होगा।
फिर घर आए
दहेज लोभियों को
घर से भागना होगा,
इसके लिए बेटियों को
भी आगे आना होगा।
चाहे जो कुछ भी हो जाए,
समाज में बनी कुरीतियों को
हर हाल में कुचलना होगा।
बेटा-बेटी और माता-पिता को
यह संकल्प लेना होगा।
पंचदेव कुमार, सीतामढ़ी।
[7/6/2024, 08:09]
0 Comments