Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खुद को पहचान

 🙏   खुद को पहचान 🙏

.......................................


जीवन में गर बढ़ना है, तो

जी-तोड़ परिश्रम करना होगा 

सफलता मिलेगी जरूर, मगर

रोज सूरज-सा जलना होगा ।


राहों में मुसीबतें आएंगी बेशक 

मगर आंधियारों से लड़ना होगा 

हर अगला कदम फिसलेगा 

पर, हौसला रख संभलना होगा।


हम उड़ान भर सकते हैं गगन में 

केवल खुद को जानना होगा

पताका लहरा सकते हो दुनिया में

मगर खुद को जगाना होगा ।


हमें गर भविष्य बनाना है, तो 

अपना इतिहास पढ़ना होगा 

कैसे मिटा हमारा अस्तित्व

हर तथ्य को समझना होगा ।


अपनी काबिलियत पर यकीं कर 

एक दिन हमारे साथ जमाना होगा

सत्य व प्रेम के मार्ग पर बढ़ता जा

सरा जहां तेरा-मेरा दीवाना होगा। 


   ✒️ पंचदेव कुमार

Post a Comment

0 Comments