विमान हादसा 2025
...........................
12 जून 2025 का दिन
242 की ज़िंदगी गई छीन
सभी यात्री हवा में उड़ रहे थे
जमीं छोड़ आसमां छू रहे थे
कुछ देर बाद अपनों से मिलेंगे
ऐसा ही कुछ सपने बुन रहे थे
पहली बार उड़ान भरने वाले
कुछ लोग वीडियो बना रहे थे
तो कुछ बगल में बैठे विदेशी से
अपनी जान पहचान बढ़ा रहे थे
तभी विमान का संतुलन बिगड़ा
और यात्री डर से चिल्लाने लगे
सीट पकड़ खुद को संभालने लगे
पायलट ने इमरजेंसी मैसेज भेजा
अभी रिप्लाई आया भी नहीं था कि विमान में आग लग गई
और एमरजेंसी शायरन बज गई
तभी तेज धमाके के साथ विमान एक भवन पर क्रेस कर गया
काले धुएं के गुब्बार निकलने लगा
बचाव के लिए शायरन बजाती हुई दर्जनों बचाव टीम पहुंच गई
माकन व विमान के मलवे के बीच सैकड़ों लाशें दबीं थीं
कोई बचा हो इस हादसे में
इसकी आस भी नहीं थी
राहत टीम किसी का सर तो किसी का धर निकाल रही थी
इधर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हादसे
की कहानी सुना रही थी
इस बीच भीड़ को चीरते हुए
बदहास परिजन पहुंच रहे थे
क्षत विक्षत लाशों को देख
बमुश्क पहचान रहे थे
हादसे में पूर्व सीएम भी नहीं बचे
प्लेन से कई घूमने जा रहे थे
कोई मां का इलाज कराने
लेकिन महज 2 मिनट में
सब कुछ समाप्त हो गया
मोबाइल में कैद तस्वीरें के साथ
जीवन भी समाप्त हो गया
- पंचदेव कुमार
13 जून 2025
0 Comments